13 December 2023

विनजिप क्या होता है और इसकी उपयोगिता क्या है

विनजिप क्या होता है

विनजिप क्या होता है





हमने अपने पिछले लेखों में ज़िप फॉर्मेट के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त किये हैं। हम लोगों ने यह भी जाना है कि अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम में ज़िप फाइल कैसे क्रिएट किया जा सकता है।


Jeevan Bima Bazaar के इस लेख में winzip के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगे। विनज़िप की मदद से विभिन्न प्रकार की फाइलों, फ़ोल्डरों को ज़िप फॉर्मेट में बदलना और फिर से अनज़िप करना काफी आसान हो जाता है। तो आइये इस लेख में विनज़िप के बारे में विस्तार से जानते हैं।





WinZip क्या है?

WinZip एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसकी मदद से आप विभिन्न प्रकार की फाइलों जैसे कि इमेज फाइल, ऑडियो फाइल, वीडियो फाइल, टेक्स्ट फाइल इत्यादि को और फ़ोल्डरों को आसानी से कंप्रेस कर सकते हैं। इस सॉफ्टवेयर की मदद से कंप्रेस की गई फाइलें आकार में कम हो जाती हैं और एक अलग कंटेनर बना लेती हैं। WinZip की मदद से आप ऐसी कंप्रेस फाइलों को पासवर्ड से सुरक्षित भी कर सकते हैं।


उदाहरण के लिए, मान लीजिये कि आप कुछ इमेज फाइलों को, कुछ वीडियो फाइलों को और कुछ टेक्स्ट फाइलों को किसी एक फोल्डर में सेव करना चाहते हैं। ताकि भविष्य में जरुरत पड़ने पर आप इनका इस्तेमाल कर सके। तो इस कार्य को आप दो प्रकार से कर सकते हैं।


पहला सामान्य तरीका यह हो सकता है कि आप अपने डिवाइस में एक फोल्डर बना लें और उस फोल्डर में ऐसी सभी फाइलों को सेव कर लें। अब मान लीजिये की इस नए फोल्डर में जब आपने कई इमेज, वीडियो और टेक्स्ट फाइलों को सेव किया तब यह फोल्डर आपके डिवाइस का 3 GB स्पेस कंज्यूम कर रहा है और अगर आपकी डिवाइस को कोई दूसरा व्यक्ति यूज़ कर रहा होता है तो वह आपके इस फोल्डर को आसानी से ओपन कर सकता है।


कहने का अर्थ यह है कि अगर आप पहले सामान्य विधि का उपयोग करते हुए फोल्डर बनाते हैं तो यह आपके डिवाइस की बड़ी जगह को कंज्यूम करता है और ऐसे फोल्डर के अंदर रखे हुए विभिन्न प्रकार की डाटा फाइलों को कोई भी व्यक्ति आसानी से यूज़ कर सकता है।


अब ऐसी ही विभिन्न प्रकार की फाइलों को आपकी डिवाइस में सुरक्षित करने का दूसरा प्रोफेशनल तरीका यह हो सकता है कि आप ऐसी सभी फाइलों को सेलेक्ट करें और WinZip सॉफ्टवेयर की मदद से कंप्रेस कर दें। ऐसा करने से आपकी फाइल zip फॉर्मेट में कन्वर्ट हो जाएगी और ऐसी फाइल पहले की तुलना में आपके डिवाइस की 10% से लेकर 90% तक के जगह की बचत भी करेगी।


अगर आप चाहे तो WinZip सॉफ्टवेयर से फाइलों को कंप्रेस करते समय पासवर्ड भी लगा सकते है। ऐसा करने से आपकी फाइलों को ओपन करने की लिए पासवर्ड की जरुरत होगी। जिसके कारण, अनाधिकृत व्यक्ति आपके ज़िप फाइल को ओपन करने में असमर्थ होगा।





WinZip की विशेषताएं:

WinZip एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसकी मदद से विभिन्न प्रकार की फाइलों और फ़ोल्डरों को कंप्रेस करके ज़िप फॉर्मेट में कन्वर्ट किया जा सकता है। बाद में जरुरत पड़ने पर डिकम्प्रेस करके पुनस्थापित भी किया जा सकता है। इसका प्रमुख उदेश्य फाइलों और फ़ोल्डरों के आकार कम करना और इंटरनेट के जरिये साझा करने में सुविधा प्रदान करना होता है।


ज़िप प्रारूप के अलावा, WinZip सॉफ़्टवेयर का उपयोग ZIP, ZIPX, RAR, 7Z, CAB, TAR, GZIP और अन्य प्रारूपों की फ़ाइलों को संपीड़ित करने के लिए भी किया जाता है। इसके अतिरिक्त, WinZip सॉफ्टवेयर सुरक्षा सम्बंधित सेवाएं भी प्रदान करता है। आप इसकी मदद से विभिन्न प्रकार की फाइलों को पासवर्ड से सुरक्षित भी कर सकते हैं और एनक्रिप्ट भी कर सकते हैं।


मूलरूप से WinZip सॉफ्टवेयर का उपयोग विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए किया जाता है। इसका उपयोग काफी आसान और सुरक्षित माना जाता है।


क्या WinZip सॉफ्टवेयर फ्री में उपलब्ध है?

WinZip का सॉफ्टवेयर फ्री में उपलब्ध नहीं है। यदि आप इस सॉफ्टवेयर का उपयोग करना चाहते हैं तो आपको इसे खरीदना होगा। हालाँकि इसका परीक्षण करने के लिए आप इसके फ्री वर्जन का उपयोग कर सकते हैं। जो कि कुछ निश्चित अवधि के लिए उपलब्ध होता है। इस फ्री वर्जन सॉफ्टवेयर को आप WinZip की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। WinZip की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है।


WinZip की आधिकारिक वेबसाइट


हालाँकि, अगर आप WinZip सॉफ्टवेयर की सम्पूर्ण सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इसके लाइसेंस की जरुरत होती है। वैसे अगर आप पैसे खर्च नहीं करना चाहते है तो आप WinZip की जगह 7-Zip, PeaZip, और हमसफ़र जैसे सॉफ्टवेयर का उपयोग भी कर सकते हैं। यह फ्री में उपलब्ध हैं और आप इनकी मदद से लगभग वह हर सभी कार्य फ्री कर सकते हैं, जो आप WinZip सॉफ्टवेयर की मदद से करना चाहते है।


WinZip की कीमत क्या है?

WinZip सॉफ्टवेयर की कीमत अलग-अलग देशों में अलग-अलग हो सकती है और अलग-अलग समय पर इसकी कीमतें घटती-बढ़ती रहती हैं। WinZip सॉफ्टवेयर बेचने वाली कंपनी समय-समय पर डिस्काउंट भी देती रहती है। यहां मैं आपके लिए वर्ष 2023 की सामान्य कीमत के बारे में जानकारी प्रस्तुत कर रहा हूं।


WinZip सॉफ़्टवेयर भारतीय लोगों के लिए तीन मूल्य श्रेणियों में उपलब्ध है जो इस प्रकार हैं:


WinZip स्टैण्डर्ड सूट:

WinZip स्टैण्डर्ड सूट की भारतीय रुपये में कीमत 2,596.00 हैं।

WinZip प्रो सूट:

WinZip प्रो सूट की भारतीय रुपये में कीमत 4,366.00 हैं।

WinZip अल्टीमेट सूट:

WinZip अल्टीमेट सूट भारतीय रुपये में कीमत 9,438.82 हैं।


WinZip सॉफ्टवेयर की वर्तमान कीमतों को जानने के लिए, आप इनके आधिकारिक वेबसाइट को जरूर चेक करें।











No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.